(Video) राज्य सभा टीवी देश देशांतर Rajya Sabha TV (RSTV) Desh Deshantar : विश्व जल दिवस - जल शक्ति अभियान 2021 (World Water Day - Water Power Campaign 2021)


(Video) राज्य सभा टीवी देश देशांतर Rajya Sabha TV (RSTV) Desh Deshantar : विश्व जल दिवस - जल शक्ति अभियान 2021 (World Water Day - Water Power Campaign 2021)


विषय (Topic): विश्व जल दिवस - जल शक्ति अभियान 2021 (World Water Day - Water Power Campaign 2021)

अतिथि (Guest):

  • डॉ एस के सरकार (वरिष्ठ, निदेशक, एनआरसी टेरी)
  • अविनाश मिश्रा (सलाहकार नीति आयोग)

विषय विवरण (Topic Description):

विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जल शक्ति अभियान 2021 की शुरुआत की। इस अभियान की थीम कैच द वॉटर- वेयर इट फॉल्स, वैन इट फॉल्स यानि जहां भी, जब भी संभव हो वर्षा का जल संग्रह करें शीर्षक के साथ चलाया जाएगाI यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बारिश के पानी का संचय करना है। पूरे देश में 22 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2021 तक मानसून से पहले और मानसून के दौरान यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को आपस में जोड़ने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना का पहला प्रोजेक्ट है। अभियान की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जल शक्ति के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने नदियों को जोड़ने का सपना देखा था, उसकी शुरुआत भी आज हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता काफी अहम है, जीवन के लिए काफी जरूरी है. वाटर मैनेजमेंट करना बेहद जरूरी है, यही कारण है कि सरकार इस अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। जल शक्ति अभियान में लोगों की भागीदारी के जरिये जमीनी स्तर पर जल संरक्षण लिए आंदोलन के रूप में इसे शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों के लोगों को जागरुक किया जाएगा और ये बताया जाएगा की किस तरह से वह जल जल बचाकर अपने भविष्य को बेहतर कर सकते हैं। इसे लोगों की भागीदारी के माध्यम से जमीनी स्तर पर जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन के रूप में लॉन्च किया गया है।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV