(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2023 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1 (Download UPSC IAS Mains 2023 General Studies (GS Pape 1) Exam Question Paper in Hindi Medium)


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2023 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र  1 (Download UPSC IAS Mains 2023 General Studies (GS Pape 1) Exam Question Paper in Hindi Medium)


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2023 (मुख्य परीक्षा)

विषय (Subject) : पेपर - II: सामान्य अध्ययन- I: भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज ) (Paper - II : General Studies-I : Indian Heritage and Culture, History and Geography of the World and Society)

साल (Year): 2023

परीक्षा तिथि (Exam Date): 16-09-2023

1. प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

2. महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति सोच में क्या अंतर था ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

3. विश्व के विभिन्न देशों में रेलवे के आगमन से होने वाले सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को उजागर कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

4. उष्णकटिबंधीय देशों में खाद्य सुरक्षा पर जलवायु परिवर्तन के परिणामों की विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

5. आज विश्व ताजे जल के संसाधनों की उपलब्धता और पहुँच के संकट से क्यों जूझ रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

6. फियॉर्ड कैसे बनते हैं? वे दुनिया के कुछ सबसे सुरम्य क्षेत्रों का निर्माण क्यों करते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

7. दक्षिण-पश्चिम मानसून भोजपुर क्षेत्र में 'पुरवैया' (पूर्वी) क्यों कहलाता है? इस दिशापरक मौसमी पवन प्रणाली ने क्षेत्र के सांस्कृतिक लोकाचार को कैसे प्रभावित किया है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

8. क्या आप सोचते हैं कि, आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

9. भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

10. बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

11. वैदिक समाज और धर्म की मुख्य विशेषताएँ क्या है? क्या आप सोचते हैं कि उनमें से कुछ विशेषताएँ भारतीय समाज में अभी भी प्रचलित हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

12. सल्तनत काल के दौरान किये गये बड़े तकनीकी बदलाव क्या थे? उन तकनीकी बदलावों ने भारतीय समाज को कैसे प्रभावित किया था? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

13. भारत में औपनिवेशिक शासन ने आदिवासियों को कैसे प्रभावित किया और औपनिवेशिक उत्पीड़न के प्रति आदिवासी प्रतिक्रिया क्या थी? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

14. भारत की लंबी तटरेखीय संसाधन क्षमताओं पर टिप्पणी कीजिए और इन क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरे की तैयारी की स्थिति पर प्रकाश डालिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

15. भारत में प्राकृतिक वनस्पति की विविधता के लिए उत्तरदायी कारकों को पहचानिए और उनकी विवेचना कीजिए। भारत के वर्षा वन क्षेत्रों में वन्यजीव अभयारण्यों के महत्त्व का आकलन कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

16. भारत में मानव विकास आर्थिक विकास के साथ कदमताल करने में विफल क्यों हुआ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

17. 1960 के दशक में शुद्ध खाद्य आयातक से, भारत विश्व में एक शुद्ध खाद्य निर्यातक के रूप में उभरा। कारण दीजिए (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

18. क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और भी अधिक पृथक्करण और / या हाशिए पर ले जाता है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

19. भारत में जातीय अस्मिता गतिशील और स्थिर दोनों ही क्यों है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

20. संजातीय पहचान एवं सांप्रदायिकता पर उत्तर-उदारवादी अर्थव्यवस्था के प्रभाव की विवेचना कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)